Type Here to Get Search Results !

मजेदार चुटकुले || हास्य चुटकुले || Funny Jokes || Funny Jokes In Hindi


Funny Jokes
मजेदार चुटकुले,हास्य चुटकुले,Funny Jokes,Funny Jokes In Hindi
मजेदार चुटकुले

नमस्कार दोस्तों www.newkhabri.com में आपका बहुत बहुत स्वागत है मेरा नाम विकास यादव है दोस्तों आज मैं आपको बहुत ही ज्यादा फनी जोक्स के बारे में बताऊँगा जिनको पढ़ने के बाद आप अपनी हँसी नही रोक पायेंगे।

जोक्स - 1

एक आदमी रात को दारू पीकर लौटा और दरवाजा खटखटाया। 
पत्नी ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। आखिरकार पत्नी ने अंदर से गुस्से में कहा- कौन है ? पति ने कहा - खूबसूरत लड़की के लिए प्यारे-प्यारे फूल लाया हूं। पत्नी ने झट से दरवाजा खोल दिया। पत्नी ने पूछा  - फूल कहां हैं 
पति अंदर घुसते हुए बोला - खूबसूरत लड़की भी कहां है।

जोक्स - 2

एक लड़की बहुत देर से मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी थी। दुकान में ग्राहकों की भारी भीड़ थी। लड़की परेशान सी भीड़ के हटने का इंतज़ार कर रही थी। काफी देर बाद जब भीड़ छंटी तो लड़की सकुचाते हुए दुकानदार के पास गई। और उसने धीरे से इधर-उधर देखकर एक परचा दुकानदार को दिया और बोली.....भाई साहब, मेरे होने वाले पति डॉक्टर हैं......यह उनका प्रेम पत्र है, पढ़ कर सुना देंगे प्लीज।

जोक्स - 3

लालूजी एक महीना ओबामा से इंग्लिश की क्लास लेकर लौटे।......एक दिन ओबामा ने कॉल किया।......लालूजी : Who is speaking .
ओबामा : हम ससुरा ओबामा बोल रहा हूं।

जोक्स - 4

मास्टर जी ने स्टूडेंट का लंच पूरा खा लिया और डकारते हुए बोले : बेटा, घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे कि मैंने तुम्हारा लंच खा लिया...बच्चा मासूमियत के साथ : नहीं मास्टर जी, मैं घर जाकर बोल दूंगा कि.......मेरा खाना कुत्ता खा गया।

जोक्स - 5

वॉट्सऐप इंस्टॉल करने के बाद पिताजी ने बेटे को मेसेज किया : ओये जोक्स भेज। बेटा : अभी मैं पढ़ाई कर रहा हूं। 
थोड़ी देर बाद पिताजी : मस्त था, और भेज...

जोक्स - 6

लड़का (लड़की से) - जानेमन, इस दिल में आ जा ना! लड़की (लड़का से) - सैडल निकालू क्या?
 लड़का - पगली, यह मंदिर नहीं..ऐसे ही आ जा।

जोक्स - 7

लड़की: आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया। 
लड़का: ओह, फिर क्या हुआ
लड़की: वही जिसका डर था। बस के किराये के पैसे वापस ले लिए। हमारी फैमिली बहुत स्ट्रिक्ट है न।

जोक्स - 8

लड़का-लड़की गंगा किनारे बैठे थे। माहौल रोमांटिक था। सूरज डूबने को था। मंद-मंद हवा चल रही थी। लड़की बहुत देर से बोल रही थी और लड़का मुस्कराता हुआ उसकी बात सुन रहा था। लड़की ने पूछा- क्या तुम्हें मेरी बातें सुनना इतना अच्छा लगता है कि तुम कुछ बोलते ही नहीं? लड़के ने सिर हिलाया और एक उंगली से रेत पर लिखा- नहीं रे, रजनीगंधा खाए हैं।

जोक्स - 9

शहर में दारू के ठेके रात 10 बजे बन्द होने का नियम लागू हुआ ही था कि एक शराबी बाइक लेकर तेजी से ठेके पर पहुंचा। ठेका बंद होने में 5 मिनट ही बचे थे। दारू की बोतल खरीदकर, बहुत खुश होकर शराबी ने वह बोतल अपनी बेल्ट में फंसाई और बाइक स्टार्ट कर दी। थोड़ी दूर जाकर स्पीड ब्रेकर पर बाइक डिसबैलेंस हुई और शराबी बाइक सहित गिर पड़ा। शराबी का हाथ अपने पेट पर गया, तो उसे कुछ गीला महसूस हुआ। उसने बुदबुदाते हुए कहा- रब करे खून ही होवे।

जोक्स - 10

लड़की: तुम सारे लड़के एक जैसे ही क्यों होते हो? लड़का: ऐक्चुअली हम मेकअप नहीं करते न।

अगर आपको मेरी ये पोस्ट पसंद आई हो तो आप मेरी इस पोस्ट को लाइक कीजिये और अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिये और हमें कमेंट जरूर करें।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.