दुनिया के सबसे अद्भुत रिकॉर्ड || World's most amazing record
नमस्कार दोस्तों www.newkhabri.com में आपका बहुत बहुत स्वागत है मेरा नाम विकास यादव है दोस्तों दुनियाभर के आठ अद्भुत रिकॉर्ड के बारे में जिसे तोड पाना लगभग मुश्किल लग रहा है।
आज हम बात कर रहे हैं दुनियाभर के आठ अद्भुत रिकॉर्ड के बारे में जिसे तोड पाना लगभग मुश्किल लग रहा है। लेकिन रिकॉर्ड बनाए जाते ही हैं तोड़ने के लिए हर रोज फिल्मी जगत में कई रिकॉर्ड बनते हैं और कई टूटते हैं, लेकिन यह कुछ अद्भुत रिकॉर्ड बने हैं। जिसे तोड़ना आसान नहीं होगा लेकिन इसमें नंबर 8 पर जो रिकॉर्ड है इसको कोई चाहकर नहीं तोड़ेगा। कोई नहीं चाहेगा कि नंबर 8 का रिकॉर्ड हम तोड़े तो आइए इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हैं।
1. टाइटैनिक
यह फिल्म दुनिया भर में सबसे ज्यादा ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने साल 1997 में कुल 11 ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को बने हुए अभी 22 साल हो चुके हैं लेकिन आज तक इस रिकॉर्ड को कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पायी है।
2. अवतार
यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दुनिया की पहली फिल्म बन चुकी है। साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म वर्ल्डवाइड 18051.93 करोड़ रुपए की कमाई करके एक अद्भुत रिकॉर्ड बना दिया है। और आज भी यह रिकॉर्ड सुरक्षित है।
3. पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन
यह फिल्म दुनिया की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म को बनाने में 2468 करोड़ रुपए का खर्च आया था। अभी तक इस रिकॉर्ड को बने हुए 8 साल हो गए हैं लेकिन यह रिकार्ड अभी तक टूटा नहीं है, लेकिन जिस हिसाब से महंगी फिल्में बनाने का क्रेज चल चल रहा है, उस हिसाब से यह रिकार्ड ज्यादा दिन तक कायम नहीं रह सकता है।
4. बाहुबली 2
बाहुबली 2 फिल्म ने भारत भर में केवल 21 दिनों में ही 1000 करोड़ रुपए की कमाई करके आज भारतीय सिनेमा की इतिहास की पहली फिल्म बन गई है। और भारत में किसी भी फिल्म ने 1000 करोड़ का कलेक्शन इतने कम दिन में नही किया है।
5. जुरासिक वर्ल्ड
जुरासिक वर्ल्ड दुनिया भर में सबसे कम दिनों में 7000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्में है। जुरासिक वर्ल्ड ने मात्र 13 दिनों में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 7000 करोड़ का कलेक्शन किया था आज भी यह रिकॉर्ड सुरक्षित है।
6. अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर
हॉलीवुड की यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 222.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके यह रिकॉर्ड कायम किया है।
7. दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा हफ्तों तक चलने वाली फिल्म है। दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे 20 अक्टूबर, 1995 में रिलीज हुई थी, और आज भी यह मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है। इसे रिलीज हुए एक 1,000 से ज्यादा हफ्ते हो गए हैं।
8. द 13th वोरीयर
यह फिल्म दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है। इस फिल्म का बजट 1120 करोड़ों रुपए था, जिसके एवज में फिल्म को सिर्फ 427 करोड़ का कलेक्शन हुआ था। यह रिकॉर्ड कोई जानबूझकर तोड़ना भी नहीं चाहेगा और अगर अनजाने में भी इस फिल्म का टूटता है, तो तोड़ने वाले को बहुत बड़ा अफसोस होगा।
अगर आपको मेरी ये
पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और हमे कमेंट करके बताये की आपको सबसे अच्छा रिकॉर्ड कौन सा लगा।